{"_id":"59aefc8f4f1c1b8a078b46dd","slug":"151504640143-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति के विरोध में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति के विरोध में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी के कर्मचारियों ने जताया विरोध
रोहनिया (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध में गेट मीटिंग की और काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। आंचलिक सचिव (उत्तर) प्रतीक सिन्हा ने बताया कि सरकार ने महारत्न कंपनियों के कर्मचारियों के लिए तीसरे वेतन आयोग की सिफ ारिश की है। इसमें ग्रेच्युटी, चिकित्सा लाभ, रात्रि पाली का कठिनाई भत्ता, ग्रीन फ ील्ड प्रोजेक्ट भत्ता व संयुक्त उद्योग में डेप्यूटेशन भत्ता में कई विसंगतियां है। विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार से मांग की गई है। मांगे न पूरी होने पर 12 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एनओएयू ऊंचाहार के सचिव जयप्रकाश, राजेश गुप्ता, राजकुमार, सीपी रस्तोगी, बच्चा लाल यादव व उमाशंकर आदि मौजूद रहे।