{"_id":"598a044d4f1c1b896c8b49c1","slug":"151502217293-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में पांचवीं बार टूटा तार, डेढ़ लाख आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में पांचवीं बार टूटा तार, डेढ़ लाख आबादी अंधेरे में
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे से अंधेरे में 1.50 लाख आबादी
खीरों (रायबरेली)। जिले में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। खीरों और सेमरी उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार रात करीब 11 बजे फॉल्ट आने से 35 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। 24 घंटे से अंधेरे में रह रही करीब 1.50 लाख आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक सप्ताह में पांचवीं बार फॉल्ट आने से भड़के लोगों ने मंगलवार दोपहर सेमरी पावर हाउस का घेराव कर दिया। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घेराव की सूचना मिलने पर पहुंचे लालगंज एसडीओ व सेमरी चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। वहीं मंगलवार देर शाम खबर लिखे जाने तक सप्लाई चालू नहीं हुई थी।
जिला मुख्यालय स्थित ट्रांसमिशन त्रिपुला से खीरों और सेमरी विद्युत उपकेंद्र को बिजली की आपूर्ति होती है। सोमवार रात करीब 11 बजे विद्युत तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। दोनों उपकेंद्रों से करीब 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली नहीं आने से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा। पूरी रात और मंगलवार सुबह बिजली नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे लोग भड़क गए और सेमरी विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। नारेबाजी करने के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
नीरज शुक्ला, राजेश, मोहित सिंह, सत्यम, टीशू, रामजी पांडेय, राहुल, बजरंग आदि ने बताया कि रायबरेली से खीरों व सेमरी उपकेंद्र को आने वाली लाइन लगभग 65 किमी लंबी होने के साथ ही चार दशक पुरानी है। इस लाइन की मरम्मत के नाम पर खानापूरी की जाती है। मामूली बरसात होने या हवा चलने पर इसमें फॉल्ट आ जाता है। दो माह से लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। हालत ये है कि एक सप्ताह में 33 केवी लाइन में पांचवीं बार फ ॉल्ट आया है। उपकेंद्र के घेराव की जानकारी होने पर पहुंचे लालगंज एसडीओ रोहित सिंह और सेमरी चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीओ ने जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। मंगलवार देर शाम खबर लिखे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट सही करने में जुटे थे।
विज्ञापन
खीरों और सेमरी उपकेंद्र को बिजली त्रिपुला ट्रांसमिशन से जाती है। दूरी अधिक होने के साथ तार भी जर्जर है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दोनों उपकेंद्रों को उन्नाव जिले के मौरावां से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे का काम हो गया है। जल्द ही लाइन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।-पीके सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज