फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हम में हैं दम, कोई चोटी काटकर तो दिखाए

हम में हैं दम, कोई चोटी काटकर तो दिखाए

Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हम में हैं दम, कोई चोटी काटकर तो दिखाए
हम में है दम, कोई चोटी काटकर तो दिखाए
विज्ञापन

रायबरेली। एक के बाद एक चोटी कटने की घटनाओं ने जिले वासियों को अचंभे में डाल दिया है। अचानक चोटी कटना और फिर महिलाओं का बेहोश हो जाना यह किसी के गले नहीं उतर रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी इसे महज अफवाह बता रहा है। होहल्ला के बीच ‘अमर उजाला’ ने रविवार को कुछ लड़कियों से बात की तो उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी। चेतावनी भरे में लहजे में कहा कि किसी में है दम तो कोई मेरी चोटी तो काटकर दिखाए। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें और इस तरह की अफवाहों पर कतई ध्यान ही न दें।

महिलाएं घबराएं नहीं
शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली पूजा कश्यप कहती हैं कि चोटी कटने की घटनाओं को सुना है। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई चोटी काट लेगा। यह एक महज अफवाह है। महिलाएं घबराएं नहीं। सतर्क रहें और इस पर ध्यान ही न दें।
विज्ञापन


अपने काम से रखेें मतलब
आईटीआई कॉलोनी की रहने वाली प्रियंका वर्मा कहती हैं कि महिलाएं अपने काम से काम रखें। वे चोटी कटने की घटनाओं को कतई ध्यान न दें। यह एक अफवाह है। यदि कोई अफवाह फैलाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाएं सच हैं, यकीन नहीं होता
शहर के शिवाजी नगर की रहने वाली दीपिका सिंह कहती हैं कि उनकी याद में इस तरह की घटनाएं पहली बार सामने आई है। इस पर यकीन नहीं होता। यह एक अफवाह है। इस पर महिलाएं ध्यान न दें और अपना बेहतर ढंग से कार्य करें।

पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई
बरईपुर की रहने वाली दीप्ति मिश्रा कहती हैं कि चोटी कटने की घटनाओं की अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। इससे महिलाओं में डर पैदा होता है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घटनाओं को मानें अफवाह
कानपुर की रहने वाली सरिता शुक्ला कहती हैं कि चोटी कटने की घटनाओं को कुछ ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। इससे महिलाओं में दहशत उत्पन्न हो रही है। इसे महज अफवाह माना जाए जो इन घटनाओं को फैलाए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

घटनाओं को अनसुना करें
बछरावां की रहने वाली आरती अवस्थी कहती हैं कि चोटी कटने की घटनाओं को महिलाओं को अनसुना करना चाहिए। कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। इससे देखने में आ रहा है कि घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस पर ध्यान न दिया जाए।

पुलिस को दें सूचना
ऊंचाहार की रहने वाली हेमा तिवारी कहती हैं कि चोटी कटने की घटनाओं को सही न माना जाए। चोटी कटने पर कोई बेहोश थोड़ी होता है। महिलाएं बेहिचक होकर अपना कार्य करें। कोई अफवाह फैलाए तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

माहौल खराब करने की कोशिश
फुरसतगंज क्षेत्र के नहर कोेठी की रहने वाली शिखा कहती हैं कि चोटी कटने जैसी किसी घटना पर गौर न किया जाए। इन घटनाओं को तूल देकर समाज के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को चाहिए कि चिन्हित करके ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे।


अफवाह फैलाने वालों होगी कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह का कहना है कि जिले में चोटी की घटनाएं महज एक अफवाह हैं। यह अफवाह कौन फैला रहा है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि महिलाएं किसी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो क्षेत्रीय थाने पर इसकी सूचना दें। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed