{"_id":"5963c4b94f1c1b800c8b4870","slug":"151499710649-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अफसर, आंदोलन होगा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अफसर, आंदोलन होगा तेज
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अफसर, आंदोलन होगा तेज
रायबरेली। सिंचाई विभाग परिसर में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रहे धरने के बावजूद अधिकारी मांगों पर न तो विचार कर रहे हैं और न ही कर्मचारियों से मिलकर उनकी मांगों को लेकर कोई भरोसा नहीं दे रहे हैं। इससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चार दिन से धरना चल रहा है, लेकिन अफसरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश पाल ने कहा कि धरना शुरू हुए कई दिन हो गए, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि बिना मांगें पूरी हुए आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस मौके पर रामनरेश रावत, विजयसेन सोनकर, अरुण कुमार, तेज बहादुर, राधेमोहन, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।