फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 samples filled, 50 kg lost and 20 kg of waste destroyed

15 नमूने भरे, 50 किलो खोवा व 20 किलो कचरी कराई नष्ट

Tue, 07 Mar 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 07 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 samples filled, 50 kg lost and 20 kg of waste destroyed
रायबरेली में मिठाई की दुकान पर नमूने भरते मुख्य खाद्य निरीक्षक जेपी तिवारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
होली का पर्व नजदीक आते ही एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को एक के बाद एक कई दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। 15 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे और 50 किलो मिलावटी खोवा व 20 किलो कचरी नष्ट कराई। अचानक पड़े छापे से कई दुकानदार तो शटर गिराकर मौके से भाग खडे़ हुए। 
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य खाद्य निरीक्षक जेपी तिवारी, सिद्धार्थ कुमार, श्वाती सिंह, अंजली सिंह की टीम ने बछरावां कस्बे से छापेमारी का अभियान शुरू किया। सबसे पहले बछरावां कस्बा स्थित खोवा मंडी में छापा मारा गया।
विज्ञापन


यहां पर खोवा की जांच कराई गई। 50 किलो खोवा मिलावटी मिला। इस पर उस खोवे को नष्ट करा दिया गया। वहीं एक चार पहिया गाड़ी पर लदी 20 किलो कचरी नष्ट कराई गई। इसके बाद बछरावां, गुुरुबख्शगंज, लालगंज कस्बे की 15 दुकानों पर छापा मारकर 15 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दुकानदार तो दशहत के चलते दुकानें बंद करके ही भाग खड़े हुए। विभागीय अफसरों के मुताबिक बछरावां कस्बे में रवींद्रनाथ यादव की दुकान से पनीर, दूध, अंकित गुप्ता, गंगा उर्फ संदीप और गुड्डू गुप्ता की दुकान से खोवा, रामकुमार की दुकान से पेड़ा, राजाराम की दुकान से दूध की बर्फी, गुरुबख्शगंज में धीरज की दुकान से कचरी, लालगंज में अजय कुमार की दुकान से कटलस मिठाई का नमूना भरा गया।

इसी तरह गुरुबख्शगंज कस्बे से दानवीर सिंह की दुकान से हल्दी पाउडर, सतांव से वैष्णवी गृह उद्योग से कचरी, ऐहार से रिंकू मिश्रा की दुकान से सूजी, यहीं पर रमेंद्र की दुकान से बर्फी, लालगंज के गौरव स्वीट्स से खोवा मिठाई का नमूना भरा गया।


गुरुबख्शगंज में रामू की दुकान से पनीर का नमूना भरा गया। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली के मद्देनजर खाद्य निरीक्षकों की टीम बनाकर छापेमारी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed