{"_id":"5c227b78bdec2256ad22cee5","slug":"141545763704-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा ब्रांच नहर की पटरी कटी 100 बीघे फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा ब्रांच नहर की पटरी कटी 100 बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र से होकर निकली पुरवा ब्रांच नहर कटने से 100 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई। मंगलवार सुबह जब किसान खेत की तरफ गए तो फसल पानी से डूबी थी।
बहाव इतना तेज था कि पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से उखड़ गई। किसानों ने बताया कि नहर की सफाई में मनमानी की जाती है। इस वजह से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूरे ज्योति मजरे डलमऊ गांव के पास नहर कट जाने से कारण आसपास के गांव की किसानों की लगभग 100 बीघा गेहूं व सरसों की फ सल जलमग्न हो गई।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुशील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी, रामकुमार, शिव दयाल, अखिलेश बाजपेयी ने बताया कि नहर की सफ ाई और पटरियों की मरम्मत में खानापूरी की जाती है।
विज्ञापन
पिछले महीने ही नहर की सफाई कराई गई। एक माह के अंदर ही नहर की पटरी कट गई। इतना ही नहर की पटरी कटान वाले स्थान के पास लगभग 30 मीटर धंस गई।
किसानों ने बताया कि मखदुमपुर गांव से डलमऊ गंग नहर के बीच लगभग एक किलोमीटर की दूरी में नहर के किनारे बलुई मिट्टी होने के कारण आए दिन नहर कट जाती है।
सिंचाई विभाग खानापूर्ति करते हुए नहर की पटरियों के बगल से ही मिट्टी खोदवाकर बंधवा देता है। यही वजह है कि इसी जगह हर बार नहर की पटरी कट जाती है।
इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ता है। सिंचाई उन्नाव खंड के एक्सईएन संजीव कुमार झा ने बताया कि नहर कटने की जानकारी हुई है। बंधवाने का काम चल रहा है।