फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कांशीराम कॉलोनी के बगल में बनेंगे 1500 फ्लैट

कांशीराम कॉलोनी के बगल में बनेंगे 1500 फ्लैट

Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी के बगल में बनेंगे 1500 फ्लैट
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए 1500 फ्लैट के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने जमीन तलाश ली है।
विज्ञापन



देवानंदपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास ही करीब चार हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इसके अलावा पांच सौ फ्लैट के लिए बरखापुर में पहले ही जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। अगले तीन साल में रायबरेली विकास प्राधिकरण को फ्लैट का निर्माण कराकर गरीबों को छत उपलब्ध कराना है।


आर्थिक रूप से कमजोर शहरी गरीबों की अब अपनी छत होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना से आरडीए करीब 90 करोड़ करोड़ रुपये खर्च कर 2000 फ्लैट बनाएगा।


शासन से टॉरगेट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जमीन की भी व्यवस्था कर ली है। हालांकि 500 फ्लैट के लिए पहलेही बरखापुर में रिंग रोड के पास चार बीघे जमीन की व्यवस्था कर काम शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। कांशीराम कॉलोनी के बाद जमीन चिह्नित होने के बाद आरडीए और जिला प्रशासन ने फ्लैटों के लिए काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन



लखनऊ की सीजी सिटी की तर्ज पर बनेंगे फ्लैट
शहर में गरीबों के लिए प्रस्तावित 2000 फ्लैट लखनऊ की चकगजरिया (सीजी सिटी) की तर्ज पर बनवाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना से आरडीए करीब 90 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्लैट के निकट पार्क की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सड़कों की भी समुचित व्यवस्था होगी। इसका मॉडल भी तैयार किया गया है। अगस्त में शुरू होने वाले पांच सौ फ्लैटों के निर्माण सीजी सिटी की तर्ज पर कराया जाएगा।


दो लाख के फ्लैट में बेडरूम, लॉबी, किचेन, स्नानघर व प्रसाधन
रायरबेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनने वाले फ्लैटों में बेहतर सुविधाएं होंगी। इस कॉलोनी में सीवर, पेयजल, सड़क, प्रकाश आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



एक फ्लैट करीब 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसमें एक बेडरूम, लॉबी, किचेन, स्नानघर और प्रसाधन होगा। गरीबाें को साढ़े चार लाख की लागत के ये फ्लैट मात्र दो लाख रुपये में ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed