{"_id":"5aa029744f1c1bbb218b69d8","slug":"141520445812-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 लाख से एकता विहार की बहुमंजिली इमारतें होंगी जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 लाख से एकता विहार की बहुमंजिली इमारतें होंगी जगमग
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीए 42 लाख से संवारेगा एकता विहार
रायबरेली। आरडीए की नवविकसित कॉलोनी एकता विहार को संवारने का काम शुरू हो गया है। कॉलोनी में बहुमंजिला इमारतें बनकर तैयार हो गई हैं।
अब इन इमारतों को जगमग किया जाएगा। यहां 42 लाख रुपये से बिजली की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 20 लाख रुपयों से जवाहर विहार में नाली व सड़क, सिविल कोर्ट परिसर में प्रसाधन व चंद्रशेखर पार्क में हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएंगी।
इन कार्यों के लिए रायबरेली विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। उम्मीद है कि इसी माह से काम शुरू हो जाएगा।
एकता विहार कॉलोनी में दो सौ से अधिक लोगों के रहने के लिए बहुमंजिली इमारतें बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन भवनों को अलॉट करने का काम शुरू हो गया है।
लोगों को आवास उपलब्ध कराने से पहले आरडीए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। भवनों तक बिजली की व्यवस्था के लिए 42 लाख रुपये से अधिक की लागत की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया इसी महीने पूरा कराने के साथ ही काम शुरू कराया जाएगा।
इसके अलावा 10 लाख से अधिक का लागत से जवाहर विहार में सड़क और नाली बनवाने का काम भी शुरू कराया गया है। दीवानी कचहरी (सिविल कोर्ट) परिसर में प्रसाधनों की व्यवस्था में करीब 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर के चंद्रशेखर पार्क को सजाने और संवारने का काम भी शुरू किया गया है। यहां दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि हाईमास्ट लाइट लगवाने में खर्च की जाएगी। इन कार्यों को भी पूरी कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी महीने काम शुरू होने की उम्मीद है।