फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमेठी जिले की नगर पालिका जायस

अमेठी जिले की नगर पालिका जायस

Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले की नगर पालिका जायस
नगर पालिका जायस में अध्यक्ष महेश प्रताप ने ली शपथ
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की एक मात्र नगर पालिका जायस की कुर्सी मंगलवार को महेश प्रताप सोनकर ने संभाल ली। मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान प्रांगण में आयोजित समारोह में एसडीएम तिलोई अशोक शुक्ला ने अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 25 सभासदों ने शपथ ग्रहण की।

प्रदेशके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज मंत्री एवं अमेठी जिले के प्रभारी मोहसिन रजा ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ दुकान चलाने के लिए चुनाव लड़ते हैं। समाज की सेवा से उनका कोई तात्पर्य नहीं रहता। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ कर नगर पालिका जायस को आदर्श व उत्तम नगर पालिका जायस बनाने का कार्य करेगी। चुनाव जीतने के बाद यहां की नगर पालिका अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर चाय पिलाई व बधाई दी और उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया कि नगर पालिका जायस का पूर्ण विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर ने कहा कि जायस नगर पालिका का बेहतर विकास कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि जनता कुछ वक्त दे। जायस का तेजी से विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर उमा शंकर पांडेय, गजाधर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम नाथ सोनकर, सीओ तिलोई बीनू सिंह, रामनारायण कनौजिया, इशरत हुसैन, वसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन 25 सभासदों ने भी ली शपथ
वार्ड संख्या नाम सभासद
01 कंचाना उत्तरी अशोक कुमार
02 सैदाना पश्चिमी रंजना
03 चौधराना पश्चिमी राजकुमारी
04 मुंशीगंज सद्दाम हुसैन
05 जेर मस्जिद पूर्वी संदीप कुमार
06 कजियाना कलां पश्चिमी निजामुद्दीन
07 शेखाना उत्तरी मो. शकील
08 मुसरफनगर विनय कुमार
09 वहाबगंज प्रेमा देवी
10 कजियानाकलां दक्षिणी सरस्वती नंदन
11 शेखाना दक्षिणी उर्मिला देवी
12 कंचाना दक्षिणी अंजुमआरा
13 गोरियाना पश्चिमी शकीला बानों
14 अल्ताफ गंज कैसर
15 गोरियाना कलां मो. कामिल
16 कजियाना खुर्द दक्षिणी रईस अहदम
17 अंसारी आसिफ इकबाल
18 कजियानाकलां रुकसाना
19 ख्वाजगान उत्तरी शब्बीर अहमद
20 ख्वाजगान दक्षिणी मो. शकील
21 चौधराना उत्तरी रजिया निषाद
22 गढ़ी मीरा निहाल खलीकुननिंशा
23 जेर मस्जिद पश्चिमी निगहत फात्मा
24 सैदाना खास परवीन बानों
25 कजियाना खुर्द उत्तरी मो. मेराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed