{"_id":"5a1b13284f1c1b87698be088","slug":"141511723816-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जुमले वाली पार्टी-प्रमोद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जुमले वाली पार्टी-प्रमोद तिवारी
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जुमले वाली पार्टी : प्रमोद
परशदेपुर (रायबरेली)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सपा और बसपा को खत्म होने वाली पार्टी बताया तथा भाजपा को जुमले वाली पार्टी बताया। वह कस्बे के कटरा बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी अब्दुल कय्यूम खान के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाहर झूठ बोला जा सकता है, पर अपने घर में नहीं। यह वही क्षेत्र है, जहां से राजीव गांधी चुने गए थे और उन्होंने पंचायती राज बनाया था। केंद्र में मोदी और प्रदेश योगी का राज है, फिर भी सरकार वादा पूरा नहीं कर पा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और गरीब किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार बनवा दो, कालाधन वापस आएगा, सभी के खाते में 15 लाख रुपये होंगे। कहां गया यह काला धन और कहां आया खाता में पैसा। प्रत्याशी हाजी अब्दुल कय्यूम खान ने कहा कि कांग्रेस ने 38 करोड़ रुपये देकर नगर के विकास को आगे बढ़ाया है। इस मौके पर अमेठी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रजवाड़ी पासी, सैयद अहमद, पूर्व चेयरमैन रुबैदा खान आदि मौजूद रहे।