{"_id":"5a05f8544f1c1bf2538bc0a0","slug":"141510340692-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी जिले की नगर पालिका जायस का निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी जिले की नगर पालिका जायस का निकाय चुनाव
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका जायस में अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भिड़ेंगे 15 धुरंधर
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस के लिए नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और 22 नवंबर को यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए 15 धुरंधरों के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस, सपा, भाजपा समेत अन्य दावेदारों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्दलीय प्रत्याशियों में से किसी को रिक्शा, धनुषबाण तो किसी दावेदार को टेबल फैन, स्कूटर आदि चुनाव चिह्न दिया गया है। वहीं सभासद के 84 दावेदार भी चुनावी मैदान में हैं।
नगर पालिका जायस के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए तिलोई तहसील में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। उपजिलाधिकारी तिलोई डॉ. अशोक शुक्ला की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के दावेदारों को चुनाव चिह्न दिए गए। कांग्रेस प्रत्याशी इशरत हुसैन को हाथ का पंजा, बसपा प्रत्याशी रामकेश को हाथी, सपा प्रत्याशी मो. अकील अहमद को साइकिल, भाजपा प्रत्याशी महेश प्रताप को कमल का फूल चुनाव चिह्न दिया गया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रियाज अहमद को रिक्शा, कुंवरजी को धनुषबाण, इशरार अहमद को टेबल फैन, गौस मोहम्मद को सितारा, महफूज अहमद को गटर, राम बहादुर को अनार, वसीम अहमद को छत का पंखा, विपिन कुमार को जीप, संतोष कुमार को शंख, संदीप कुमार को हल, निसार अहमद को हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न दिया गया। सभासद के 84 दावेदारों में भी चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। एसडीएम ने बताया कि 22 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।