{"_id":"59e10d824f1c1b6d548b7232","slug":"141507921282-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में लगी पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में लगी पुलिस की पाठशाला
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी है अनमोल, यातायात नियमों का करिए पालन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला लगी। पाठशाला के मुख्य अतिथि शिवहरि मीणा, विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह, प्रबंधक शशिकांत शर्मा, प्रधानाचार्य तारकेश्वर ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक मंच पर यातायात नियमों को लेकर सबने मन की बात की। साथ ही छात्राओं ने स्वयं भी एसपी से यातायात नियमों को लेकर सवाल किए। एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि अनुशासन का पाठ स्कूल में सीखते हैं। स्कूल की ही तरह पूरे जीवन में अनुशासित रहना चाहिए। पहले खुद अनुशासित हों और फिर दूसरों को प्रेरित करें। जल्दबाजी व अनुशासनहीनता दोनों दुखद होते हैं। शॉर्टकट कभी न खोजें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। जरूरत है कि आप सही समय पर सूचना दें। जरूरत पड़ने पर डॉयल 100 का उपयोग करें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपने अभिभावकों व रिश्तेदारों को जागरूक करें। एसपी ने कहा कि पुलिस पर काम का बोझ ज्यादा रहता है। इसलिए पुलिस के प्रति भी लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। पुलिस एक इंसान ही है। सिर्फ फर्क इतना है कि वह वर्दी पहने है। यदि कहीं पर पुलिस कर्मियों की कोई शिकायत मिले तो उसे तुरंत बताना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से दुर्घटना के आंकडे़ बढ़ रहे हैं, जो दुखद है। दो पहिया चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। चार पहिया वाले सीट बेल्ट जरूर लगाएं। जागरूकता से दुर्घटना से बचा जा सकता है।
विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में ट्रैफिक को लेकर लोग भयभीत रहते हैं, लेकिन यहां पर इसका असर नही दिखता है। इसलिए जरूर है कि यहां पर भी यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले के खिलाफ सख्ती बरती जाए। कार्यवाहक ट्रैफिक इंचार्ज शंभूनाथ सिंह नेे छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। कहा कि ट्रैफिक विभाग की ओर से हर साल यातायात माह मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। बच्चे व बडे़ यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि जिंदगी अनमोल है। मुख्य अतिथि एसपी शिवहरि मीणा को प्रबंधक, अध्यक्ष व प्रधानाचार्य ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत भी प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया।