फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अगौना में अमेठी सांसद ने लगाई चौपाल

तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अगौना में अमेठी सांसद ने लगाई चौपाल

Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अगौना में अमेठी सांसद ने लगाई चौपाल
तिलोई के अगौना में जमीन पर बैठ राहुल ने महिलाओं से किया सीधा संवाद
विज्ञापन

रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तिलोई विधानसभा क्षेत्र के पूरे बंजरिया मजरे अगौना गांव में चौैपाल लगाई। तख्त हटवाकर जमीन पर बिछी कालीन पर बैठकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद किया। पहले स्वयं एक-एक करके महिलाओं से सवाल किया और फिर उन्हें माइक थमाकर उनके जवाब सुने। महिलाओं ने बताया कि वे किचन गार्डेन में स्वयं खाद तैयार करती हैं, जो फसल उत्पादन में बेहतर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। राहुल ने कहा कि आधी आबादी में देश और दशा बदलने की क्षमता है।
दोपहर बाद राहुल गांधी सीधे पूरे बंजरियां मजरे अगौना गांव पहुंचे। वे गांव के छंगालाल मौर्य व राजलल्लन त्रिपाठी के दरवाजे पर चौपाल लगाई। इसमें तिलोई विधानसभा क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। राहुल के बैठने के लिए तख्त तो था, लेकिन उन्होंने जमीन पर बिछी कालीन पर बैठकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। गायत्री देवी, आशा देवी ने राहुल को बताया कि वे बाजार या फिर सरकारी गोदामों में बिकने वाली खाद का प्रयोग अपने खेतों में नहीं करती हैं। वे स्वयं किचन गार्डेन में खाद तैयार करके उसका प्रयोग करने के साथ दूसरों को भी बिक्री करती हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होता है। श्यामा देवी, रामपती ने बताया कि समूह से जुड़ने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे अपने पैरों पर खड़ी हैं। अमेठी सांसद ने कहा कि महिलाएं अपने को किसी से कमजोर न समझे। वे समूह से जुड़ें और तरक्की करें।
विज्ञापन


छोटे कार्यकर्ताओं ने बयां किया दर्द
अमेठी सांसद ने मटेरवा में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे संगठन के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छोटे कार्यकर्ताओं ने बड़े पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्हें संगठन में तवज्जो नहीं मिलती। साथ ही किसी कार्य में उनकी सहमति नहीं ली जाती। इससे वे उपेक्षा का शिकार हैं। राहुल गांधी ने सभी को शांत कराया और इसे दूर कराने की बात कही। राहुल गांधी ने बीमार चल रहे कांग्रेस शिव प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed