{"_id":"59d525ce4f1c1bd0538b5c34","slug":"141507141070-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ करें कार्रवाई-अतुल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ करें कार्रवाई-अतुल गर्ग
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटखोरों के खिलाफ करें कार्रवाई
रायबरेली। खाद्य व रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप, खाद्य सुरक्षा के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बुधवार को निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है। इसीलिए सभी अधिकारी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दिवाली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें, लेकिन छापे के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली न की जाए और न ही किसी को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाए। धान खरीद में लक्ष्य पूरा किया जाए। धान खरीद में घटतौली न की जाए। उन्होंने बाँट-माप अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि छापा मार कर कम तौल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।