{"_id":"598a04544f1c1b00118b460a","slug":"141502217300-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसुलेटर पंचर, सवा लाख आबादी की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसुलेटर पंचर, सवा लाख आबादी की बती गुल
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसुलेटर पंक्चर, सवा लाख आबादी की बत्ती गुल
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के डीह और परशदेपुर उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट को पॉवर कॉर्पोरेशन के अभियंता नहीं खोज पाए हैं। इससे दोनों उपकेंद्र की सवा लाख आबादी को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का दावा है कि कोई इंसुलेंटर पंक्चर हो गया है। इसी वजह से लाइन नहीं चल पा रही है। पूरा समय फॉल्ट खोजने में बीत गया, लेकिन कमी नहीं है। अभियंताओं का दावा है कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल किए जाने के प्रयास हो रहा है।
त्रिपुला उपकेंद्र से डीह और परशदेपुर को जाने वाली लाइन में सोमवार की रात करीब नौ बजे फॉल्ट आ गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति गुल हो गई। इन उपकेंद्रों से करीब 80 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली नहीं मिलने से जहां लोगों को गर्मी में परेशानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं कारखाने और नलकूप बंद है। आपूर्ति बंद होने की जानकारी सुबह डीह अवर अभियंता सौरभ यादव व परशदेपुर के जेई जीशान अंशारी ने संविदा कर्मियों के साथ फॉल्ट की जांच की लेकिन देर शाम तक कहीं फॉल्ट नही मिला। अभियंताओं का दावा है कि भुएमऊ के महुए का पेड़ गिरा था। उसे कटवाया गया। इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कहीं पर इंसुलेंटर पंचर हो गया है। एक-एक बिजली के खंभे में लगे इंसुलेटर को चेक कराया जा रहा है। शाम तक खराब इंसुलेंट नहीं मिला था। इससे आपूर्ति बंद है। फॉल्ट खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीओ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पूरी लाइन को चेक कराया जा चुका है। पीएसी छावनी से सुल्तानपुर रोड तक चेकिंग होनी बाकी है। जैसे ही फॉल्ट मिलता है। आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।