{"_id":"5988ab5a4f1c1ba6718b47c5","slug":"141502128986-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा, आई गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा, आई गंभीर चोटें
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा, घायल
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के राणा बेनीमाधव स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर के प्रधानाध्यापक ने कक्षा 12 के छात्र आयुष मिश्रा की पिटाई कर दी। यह घटना शुक्रवार की है, लेकिन मामले की तहरीर सोमवार को दी गई। पिता का आरोप है कि रंजिशन बेटे की पिटाई की गई। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी होेने से इंकार किया है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव निवासी रमेश मिश्रा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य हैं। कॉलेज में मनमानी ढंग से किए जा रहे कार्यों का विरोध किया था। प्रधानाध्यापक वंश बहादुर सिंह इसी वह से रंजिश मानते हैं। इसी के चलते उसके बेटे आयुष मिश्रा की शुक्रवार को पिटाई कर दी। पिटाई से बेटे को हाथ व कमर में चोटें आई। पिता का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने बेटे को कॉलेज न आने की धमकी देते हैं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्होंने किसी की पिटाई नहीं की है और न ही उनको इसकी कोई जानकारी है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।