{"_id":"594fe9964f1c1bc4728b48f3","slug":"141498409366-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली का किया स्वागत, बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली का किया स्वागत, बेटी
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प
- वाराणसी जा रही बाइक रैली का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बछरावां (रायबरेली)। महिला सशक्तिकरण को सार्थक रूप देने के लिए कॉल 181 महिला आशा ज्योति लाइन के प्रचार प्रसार के लिए महिला कल्याण एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली का बछरावां में स्वागत किया गया। सभी लोगों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया।
लखनऊ से वाराणसी जा रही बाइक रैली का बछरावां ब्लॅाक में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी की अगुवाई में स्वागत किया गया। रैली में आए लीडर महेश चंद्र की टीम ने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व लिंगविभेद न किए जाने को लेकर नाटक प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुतीकरण में प्रियंका श्रीवास्तव, प्रिया सिंहा, पूजा वर्मा, पूर्णिमा, सनी, मोनू ने दर्शकों का मन मोहा। उपजिलाधिकारी के अलावा मौजूद जनसमूह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। इस मौके पर बृजपाल, अरविंद बाजपेयी, कंचन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।