फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.35 lakh children received the polio vaccine dose

Raebareli News: 1.35 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh children received the polio vaccine dose
महिला जिला अस्पताल में लगे पल्स पोलियों ​शिविर में बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ करती ज
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल परिसर से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जनपद में पांच वर्ष तक के 3,67,432 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को 1,35,478 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जनपद को पोलियो मुक्त रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अभियान के लिए जनपद में 1672 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा ने बताया कि बूथ दिवस पर बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक दी गई। जो बच्चे रविवार को खुराक लेने से छूट गए, उन्हें अगले पांच दिनों तक 1167 टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्रा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 31 ट्रांजिट टीम, 38 मोबाइल टीम और 337 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। जनपद में कुल 19 कोल्ड चेन पॉइंट हैं। अभियान के लिए 381200 पोलियो वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed