फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1335 voters will decide the fate of 38 candidates

Raebareli News: 1335 वोटर करेंगे 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
1335 voters will decide the fate of 38 candidates
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंगलवार को मतदान होगा। कुल 1335 वोटर 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 13 पदों के लिए ताल ठोक रहे 38 प्रत्याशियों ने सोमवार को चुनाव जीतने के लिए जोर-आजमाइश की।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीवानी कचहरी स्थित सभागार में मतदान के लिए कई बूथ बनाए गए हैं। इस बार मतदाताओं को बूथ के अंदर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी दिखी। प्रत्याशियों की ओर से बनाए गए एजेंटों के आई कार्ड जारी किए गए हैं। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। एल्डर्स कमेटी ने मतदान कराने के लिए बैलेट पेपरों की जांच के साथ ही अन्य तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार सभागार के अंदर ही कई बूथ बनाए गए हैं जिससे मतदाताओं को वोट डालने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। दोपहर डेढ़ से दो बजे के मध्य लंच होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन मानू प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह नौ बजे से वोटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed