{"_id":"5a623d394f1c1b8f268b554b","slug":"131516387641-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में ठगी के गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में ठगी के गिरोह का खुलासा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे
रायबरेली। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक गिरोेह का पर्दाफाश हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंग में शामिल दो शातिर बदमाशों को दबोचा है।
जबकि दो बदमाश मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने ठगी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कुबूली हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से दो एटीएम कार्ड, ऑनलाइन परचेज किए गए साउंड बाक्स के साथ ही 53 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि आए दिन ठगी करके एटीएम से रुपये निकालने की शिकायतें आ रही थीं। इंदिरा नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा आरएन सिंह से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई थी।
कई मामले आने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही सर्विलांस व स्वॉट टीम को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया।
टीम ने प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ नान्हू सरोज, प्रतापगढ़ जिले के ही अंतू थाने के किठावर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ टिकू को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी प्रतापगढ़ जिले के ही शातिर रिशू उपाध्याय व राहुल सरोज मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शातिरों के पास से दो एटीएम कार्ड, दो साउंड बाक्स व 53 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने रायबरेली के अलावा अन्य जिलों में भी ठगी कर एटीएम से रुपये निकालने की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
शातिर धर्मेंद्र ने बताया कि गिरोह के लोग एटीएम पर पहले से खड़े हो जाते हैं और बुजुर्ग व कम पढ़े लिखे व्यक्ति को ही निशाना बनाते थे।
बातचीत के दौरान उसके एटीएम कार्ड को बदलकर रुपये निकाल लेते थे। खातों में ज्यादा रुपये होने पर ऑनलाइन शॉपिंग भी की जाती थी।
एएसपी ने बताया कि शातिरों से जुडे़ अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।