फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मानवता और शांति का संदेश लेकर फ्रांस से आए साइकिल सवार

मानवता और शांति का संदेश लेकर फ्रांस से आए साइकिल सवार

Wed, 13 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मानवता और शांति का संदेश लेकर फ्रांस से आए साइकिल सवार
शांति का संदेश लेकर फ्रांस से आए साइकिल सवार
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। शांति का संदेश लेकर फ्रांस के दो नागरिक फैक ऐनी व एगिक वारसन बुधवार को साइकिल यात्रा कर अमेठी सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र तिलोई कस्बे पहुंचे। विदेशियों ने तिलोई के राजभवन की इमारतों को देखा। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंचे और दोनों का स्वागत किया। फ्रांस के दोनों नागरिकों का कहना था कि उनका मकसद विश्व में मानवता व शांति का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि इंडिया-इज-द-बेस्ट । यहां आकर जो प्यार मिला, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
फ्रांस के रहने वाले फैक ऐनी व एगिक वारसन मानवता और शांति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। तुर्की, नेपाल होते हुए 11 दिसंबर को सोनौली बार्डर से भारत में प्रवेश करने के बाद दोनों बुधवार को यहां तिलोई कस्बे पहुंचे। एसडीएम तिलोई अशोक शुक्ला, सीओ बीनू सिंह ने उनके जज्बे को सलाम किया और उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने पुरानी तिलोई तहसील स्थित राजभवन के इमारतों को देखा। साथ ही इसकी जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही दोनों तिलोई में रहने वाले लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने बताया कि वे फ्रांस के रहने वाले हैं। मानवता व शांति के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। अब तक 2195 किमी का सफर तय कर चुके हैं। दोनों ने बातचीत में बताया कि भारत आकर अच्छा लग रहा है। यहां की संस्कृति व लोग बहुत अच्छे हैं। जो सुना था, वही देखने को भी मिल रहा है। एसडीएम तिलोई ने बताया कि दोनों डलमऊ कस्बे में रात्रि विश्राम करने के बाद फतेहपुर होते हुए आगे जाएंगे। वे भारत में शांति व अमन का संदेश देते हुए गोवा तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed