{"_id":"5a301cf14f1c1ba7668b9a95","slug":"131513102577-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ए की टीम ने दी घुरवारा को शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ए की टीम ने दी घुरवारा को शिकस्त
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम ए की टीम ने दी घुरवारा को शिकस्त
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला खेल विभाग की ओर से मंगलवार को जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों से आई खिलाड़ियों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम ए की टीम ने घुरवारा की टीम को हराकर जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसके राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सदर एसडीएम एस सुधाकरन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
उद्घाटन मैच स्टेडियम ए व एनएसपीएस के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम ए टीम विजयी रही। दूसरा मैच एनएसपीएस त्रिपुला बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम बी टीम विजेता रही। तीसरा मैच चकभीटी और घुरवारा के मध्य खेला गया, इसमें घुरवारा की टीम विजेता रही। चौथा मैच जयहिंद क्लब और उतरागौरी के मध्य खेला गया। इसमें उतरा गौरी ने बाजी मारी। पांचवां मैच स्पोर्ट्स क्लब रोखा और मानपुर के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्लब रोखा विजयी रही। छठे मैच में रोखा की टीम ने केबी को हराकर जीत दर्ज कराई।
सेमीफाइल मैच स्टेडियम ए व स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम ए विजयी रही। दूसरा सेमीफाइल मैच उतरागौरी व घुरवारा के मध्य खेला गया। इसमें घुरवारा टीम विजेता रही। फाइनल मैच स्टेडियम ए व घुरवारा के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक लीना सिंह, दिलीप कुमार, मनोज गौतम, रीना सिंह, महताब अली, राजेश शुक्ला रहे।