{"_id":"597a35914f1c1b7e758b48ea","slug":"131501181329-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचला, मौत
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
ऊंचाहार-रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सांवापुर नेवादा गांव के पास गुरुवार दोपहर में बाइक सवार दो युवक को बेकाबू टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वाहन दोनों को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जाते समय सांसें थम गईं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इलाकाई लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी मनीष (25) पुत्र पुत्तन लाल अपने मामा के लड़के गुड्डन (21) पुत्र राम आसरे निवासी दुर्गागंज थाना जगतपुर के साथ बाइक से अपनी बहन कंचन के घर ऊंचाहार जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवापुर नेवादा गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गुड्डन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में गुड्डन ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मचा है। मृतक मनीष बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 15 दिन पहले घर आया था।