{"_id":"596fa9cf4f1c1bd16e8b4678","slug":"131500490191-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी को दस वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचारी को दस वर्ष का सश्रम कारावास
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचारी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
रायबरेली। कोर्ट ने युवती का अपहरण कर दुराचार करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 16 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला एफटीसी तृतीय के अपर सत्र न्यायाधीश इफराक अहमद ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी क्रिमिनल नरेंद्र कुमार व राजेंद्र प्रताप के मुताबिक पीड़ित ने कोर्ट आदेश पर थाना बछरावां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता 2011 में बछरावां स्थित डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह 4 जनवरी 2011 को अपने डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के बाद वह अपने घर आने के लिए बछरावां में साधन का इंतजार कर रही थी, तभी एक चार पहिया वाहन वहां रुका। कुंदनगंज में उतारने की बात कहकर उसे गाड़ी पर बैठा लिया। गाड़ी में गांव का रामबाबू भी बैठ गया। कुंदनगंज में उसे न उतारकर रायबरेली शहर लाया गया। रामबाबू उसे एक कमरे में ले जाकर जबरन रेप किया। दूसरे दिन मऊ और फिर वाराणसी ले गया। वाराणसी में एक आश्रम में पहुंचाकर घर सूचना दी। पुलिस ने विवेचना के बाद राम बाबू के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को सजा सुनाई।