फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 people injured in road accidents

सड़क हादसों में 13 लोग घायल

Fri, 30 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
अमर उजाला/रायबरेली Updated Fri, 30 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
13 people injured in road accidents
सड़क किनारे पलटी मैजिक - फोटो : अमर उजाला
 जिले में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में उपचार कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पहली दुर्घटना इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर सेमरी रनापुर गांव के पास हुई। सेमरी रनापुर गांव निवासी देवेंद्र सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में झोकवारा निवासी बाइक सवार अमनदीप व देवेंद्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, इसी क्षेत्र के सवैया धनी गांव निवासी पवन कुमार व हेतराम को अरखा गांव के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक से ऊंचाहार जा रहे थे। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, खीरों थाना क्षेत्र में एक मैजिक चालक तहसीम सवारियां को बैठाकर खीरों की ओर आ रहा था। खीरों-दृगोनामऊ मार्ग पर सेमियागढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार विनय कुमार को बचाने के चक्कर में मैजिक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क किनारे साइकिल लेकर खड़ा रोहित भी चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे के बाद मैजिक सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे उस पर सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें विनय कुमार, रोहित, मैजिक चालक तहसलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में ले जाया गया। रोहित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed