फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   127 cases related to Khatauni were resolved in the camp

कैंप में खतौनी से जुड़े 127 मामलों का किया निस्तारण

Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
127 cases related to Khatauni were resolved in the camp
ऊंचाहार (रायबरेली)। खतौनी की अमलदरामत व नाम शुद्धिकरण जैसे छोटे कार्यों के लिए तहसील के चक्कर लगाने वाले फरियादियों के लिए तहसीलदार ने पहल की है। इसके लिए तहसील में ही शुक्रवार को कैंप लगाया गया और समस्याओं को तत्काल निस्तारित किया गया। कैंप में 127 लोगों के खतौनी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लेखपालों की लापरवाही से लोगों को जमीन संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कोई अपनी जमीन की वरासत के लिए तो कोई नाम शुद्धिकरण के लिए तहसील के चक्कर लगाता है। इस समस्या को देखने हुए तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी ने एक ही जगह खतौनी से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को हल कराने की पहल की।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में एक कैंप का आयोजन किया, जिसमें तहसील के सभी लेखपाल व कानूनगो की मौजूदगी थी। कैंप में क्षेत्र के लोगों ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तहसीलदार ने बताया कि कैंप में 127 लोगों ने राजस्व अभिलेखों में त्रुटि संबंधी शिकायतें की हैं। इसे जल्द ही सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed