फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आईएससी के मेधावियों ने दिखाया जलवा, लक्ष्य हासिल करेंगे

आईएससी के मेधावियों ने दिखाया जलवा, लक्ष्य हासिल करेंगे

Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आईएससी के मेधावियों ने दिखाया जलवा, लक्ष्य हासिल करेंगे
आईएससी के मेधावियों ने दिखाया जलवा
विज्ञापन

रायबरेली। आईएससी की 12वीं और 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हुआ। देर शाम अपने माता-पिता व अन्य परिवारीजनों के साथ स्कूल पहुंचे जिले के टॉप-10 मेधावियों के साथ विद्यालय परिवार ने जश्न मनाया।

इस दौरान बातचीत में वरीयता सूची में जगह बनाने वाले मेधावियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करके सफलता हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन


12वीं में अगस्त्या श्रीवास्तव ने 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित करके अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। विकास विभाग में कार्यरत हंस कुमार और सुमन श्रीवास्तव का यह होनहार बेटा इंदिरा नगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं की परीक्षा दी। स्टीफेंस हॉकेंस को अपना आदर्श मानने वाला आगस्त्या स्पेस साइंटिस्ट बनना चाहता है। 10 वीं में 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित करने वाली रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा इशिका त्रिपाठी ने अपने परिवार का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है।

उसके पिता जितेंद्र कुमार एयरफोर्स से रिटायर हैं और वर्तमान में बैंक आफ बड़ौदा में कैशियर हैं। मां श्रुतिकीर्ति त्रिपाठी गृहणी हैं। इशिका ने कहा कि उसने 10वीं की परीक्षा में सफलता अर्जित करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

घर में अध्ययन करने का कोई समय निश्चित नहीं था। जब भी पढ़ाई की, मन लगाकर की। 10वीं में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित करने वाली आयुषी पटेल ने सेंट पीटर्स स्कूल से एग्जाम दिया था।

उसकी सफलता से विद्यालय परिवार के साथ ही घर वाले भी काफी खुश हैं। रतापुर निवासी डॉ. संजय पटेल ने बताया कि बेटी आयुषी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने पाएगी। उसके सपनों को पूरा किया जाएगा।

10 वीं में 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित करने वाले नव कृष्णा की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। सेंट पीटर्स स्कूल में जश्न मनाने के लिए पहुंचे नव कृष्णा के साथ उसके पिता राजेश कुमार भी थे।

नव कृष्णा ने कहा कि इस पोजीशन को पाने के लिए उसने रोजाना छह-सात घंटे पढ़ाई की। उसकी इस सफलता से पूरा परिवार खुश है। 10 वीं की परीक्षा में सेंट पीटर्स स्कूल की आकांक्षा त्रिवेदी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए और मां पूर्णिमा त्रिवेदी के साथ जश्न मनाने के लिए विद्यालय पहुंची।


साथी छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली। मां का कहना है कि बेटी के हर सपने को पूरा करने के लिए वह तत्पर हैं और पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने पाएगी। आकांक्षा का कहना है कि वह परिवार का नाम रोशन करने के लिए आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed