फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   केंद्र सरकार ने जारी की स्वच्छता अभियान की रैकिंग

केंद्र सरकार ने जारी की स्वच्छता अभियान की रैकिंग

Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने जारी की स्वच्छता अभियान की रैकिंग
स्वच्छता रैंकिंग में अपना शहर 314वें पायदान पर
विज्ञापन



रायबरेली। ...आपकी मेहनत व लगन रंग लाई। सरकारी प्रयास भी कुछ हद तक सार्थक रहे। साफ-सफाई के मामले में रायबरेली शहर में अबकी थोड़ा सुधार दिखा है।


केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान की जारी रैंकिंग में शहर को देश में साफ-सफाई के मामले में 314वां स्थान मिला है। जबकि यूपी में शहर 13वें स्थान पर रहा।


यही नहीं लखनऊ मंडल में तो रायबरेली शहर पहले स्थान पर रहा। हालांकि अभी भी काफी सुधार की जरूरत है। शहर में कचरा निस्तारण को लेकर अभी भी काफी काम करना बाकी है। ताकि देश और यूपी में हम साफ-सफाई के मामले में पहले स्थान पर काबिज हो सके और दूसरों के लिए मिसाल बन सके।
विज्ञापन



2017 में 434 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में रायबरेली को देश में 394वां स्थान मिला था। जबकि यूपी में 66वां स्थान मिला था।


शहर सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, सीवरेज और जागरूकता के मामले में ही काफी पीछे रहा और उसकी खराब रैंकिंग आई थी।


इस बार भी यहां की स्वच्छता परखने के लिए केंद्रीय टीम आई थी। अब केंद्र सरकार की ओर से रैंकिंग जारी कर दी गई है।


नगर पालिका के ईओ मुशीर अहमद ने बताया कि देश में सफाई के मामले में 314वें और यूपी में 13वें स्थान पर है। लखनऊ मंडल में तो रायबरेली शहर ने लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी आदि को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान झटका है। सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, सीवरेज और जागरूकता के मामले में सुधार होने की वजह से अपने शहर को यह रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed