फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा
विज्ञापन



बछरावां। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बहन के घर जा रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।


गंभीर चोटों के कारण वह बोल नहीं पा रही है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बछरावां के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार देर शाम साइकिल से अपनी बहन के घर जा रही थी। तभी गांव के बाहर सड़क पर दो युवकों ने उसे रोक लिया।


दरिंदे साइकिल से घसीटकर उसे झाड़ियों में उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।


इसके बाद मौके से भाग निकले। पिटाई से उसके कपड़े भी फट गए थे। किसी तरह वह गांव में स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और फिर रिश्तेदारों ने परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



मारपीट के कारण लगी चोटों से पीड़िता कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह पीड़िता परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची कुसली खेड़ा निवासी मनीष यादव उर्फ कल्लू व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed