{"_id":"5a316e864f1c1b6a118b7929","slug":"121513188998-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों के जज्बे को एसपी ने किया सलाम, पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों के जज्बे को एसपी ने किया सलाम, पुरस्कृत
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाहियों के जज्बे को एसपी ने किया सलाम, पुरस्कृत
रायबरेली। जान की परवाह किए बिना कुएं में कूदकर मवेशी की जान बचाने वाले सिपाहियोें के जज्बे को एसपी शिवहरि मीणा ने सलाम किया। बुधवार को एसपी ने सिपाहियों को अपने कार्यालय बुलाया और उन्हें नकद रुपये देकर पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को इसी तरह के कार्य करने का आह्वान किया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के लहुरेपुर साहबगंज में मंगलवार शाम एक बछड़ा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 में दी। यूपी 100 प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने पीआरवी को मौके पर भेजा। पीआरवी कमांडर रामचंद्र अवस्थी व पायलट रामनिवास रस्सी के सहारे कुएं में कूदे और काफी मशक्कत के बाद बछडे़ को सकुशल बाहर निकाल लिया। एसपी शिवहरि मीणा ने रामचंद्र अवस्थी व रामनिवास यादव के कार्य की सराहना की और अपने कार्यालय में बुलाकर नकद 500-500 रुपये देकर पुरस्कृत किया। एसपी ने कहा कि दोनों ने अच्छा कार्य किया।