फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   काला दिवस के रूप में मनाया साक्षरता दिवस

काला दिवस के रूप में मनाया साक्षरता दिवस

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
काला दिवस के रूप में मनाया साक्षरता दिवस
काला दिवस के रूप में मनाया साक्षरता दिवस
विज्ञापन

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को प्रेरकों व समन्वयकों ने काला दिवस के रूप में मनाया। सभी ने लखनऊ में प्रेरकों पर हुए लाठी चार्ज का विरोध किया। योगी सरकार के कार्यशैली पर साक्षरता कर्मियों ने नाराजगी जताई। कहा कि सरकार तानाशाही पर उतारू है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी साक्षरता दिवस मनाया गया है।
आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने 05 सितंबर को हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि 30 माह से बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर विगत 10 जुलाई से प्रदेश भर के साक्षरताकर्मी धरने पर हैं। 60 दिनों तक लखनऊ में जारी धरना का जब सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया तो 05 सितंबर को प्रदेश के सवा लाख साक्षरताकर्मी विधानसभा घेराव के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण कराना चाह रहे थे, लेकिन प्रदेश सरकार लाठीचार्ज कराकर खुद की नाकामी को छुपाने की जो कोशिश की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, पारसनाथ मिश्रा ने भी घटना की निंदा की। प्रेरकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। इस मौके पर सुरेश कुमार, विजय कुमार सिंह, अजमल खान, शिव बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महराजगंज में प्रेरकों ने रैली निकाली। सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। ब्लॉक सभागार में संपूर्ण साक्षरता संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 14 प्रेरकों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह व बीईओ लालमणि राम कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कस्बे की मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई। ब्लॉक समन्वयक रामजी जायसवाल ने कहा कि जब तक समाज मे निरक्षर रहेंगे। यह अभियान चलता रहेगा। बेहतर कार्य करने वाले प्रेरक जटाशंकर श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय, सुशीलकुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, रमेशकुमार, प्रतिमा, कंचनलता, ललिता समेत 14 लोगों को सम्मानित किया गया। उधर, शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में भी प्रेरकों ने साक्षरता रैली निकाली। बीईओ रामललित वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रेरकों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed