{"_id":"598a04584f1c1b031b8b45ab","slug":"121502217304-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से खोल ले गए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से खोल ले गए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खफा
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी से खोल ले गए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खफा
तिलोई। तहसील क्षेत्र के खलिया चौराहा रतवापुर का ट्रांसफार्मर चोरी से खोलकर दूसरे गांव में लगा दिया गया। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। रतवापुर गांव को बिजली आपूर्ति मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र के शंकरगंज फीडर से होती है। चार दिन पहले फीडर जल जाने से गांव में बिजली नहीं आ रही है। सोमवार को पॉवर कॉर्पोरेशन के कुछ कर्मचारी रतवापुर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को खोलकर गायब कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव का ट्रांसफार्मर खोलकर दूसरे गांव में लगा दिया। पप्पू सिंह, इम्तियाज अहमद, सुरेंद्र सिंह, राजाराम, शिव प्रसाद ने बताया कि शाम को ट्रांसफार्मर लगा था, सुबह देखा तो गायब था। अवर अभियंता सरोज राभर ने बताया कि जिस पोल पर ट्रांसफार्मर लगा था। वह पोल टूटा है। कभी भी कोई घटना हो सकती थी। लिहाजा ट्रांसफार्मर को खोलकर उपकेंद्र पर रखवा लिया गया है। पोल बदलने के बाद ट्रांसफार्मर को लगवा दिया जाएगा।