{"_id":"5988ab294f1c1bc7448b4596","slug":"121502128937-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, बजे घंटे-घड़ियाल
रायबरेली। सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोर से ही शिवालयों में न सिर्फ घंटे घड़ियाल बजने लगे, बल्कि ऊं नम शिवाय के जयकारे लगने लगे। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। भीड़ की वजह से घंटों इंतजार के बाद जलाभिषेक के लिए भक्तों की बारी आई।
शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ की वजह से भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसी तरह अन्य शिव मंदिरोें में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। सभी ने जलाभिषेक किया। ऊं नम शिवाय के जयकारे लगाए। घंटे घड़ियाल बजाए।
सिंहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आखिरी सोमवार को जलाभिषेक को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ दिखी। कई वर्षों बाद सावन महीने में पांच सोमवार होने की वजह से भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। रामपुर पंवारा स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम, इंहौना स्थित रत्नेश्वर मंदिर, सेमरौता स्थित जगमोहनेश्वर महादेव बाबा, उजियार नाथ महादेव, पंहौना स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर राजा फत्तेपुर स्थित बाबा घुइसर नाथ मंदिर व सिद्धेश्वर मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस सावन में महिलाओं ने बड़े ही उत्साह एवं भक्तिभाव से भगवान शिव की आराधना किया।