फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं ठप

जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं ठप

Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं ठप
नहीं मिला डीजल, 102 और 108 सेवाएं ठप
विज्ञापन

रायबरेली। रोगियों की जिंदगानी बचाने के लिए शुरू की गई 102 व 108 एंबुलेंस सेवा बुधवार से जिले में पूरी तरह ठप हो गई है। संचालक कंपनी के प्रभारी का कहना है कि जिन पेट्रोल पंपों से डीजल लिया जाता था। वो जांच के बाद बंद हो गए। अब डीजल नहीं मिल रहा है। एंबुलेंस सेवा बंद होने से रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोगियों को अपने प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जल्द इस समस्या को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए तो गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जिले में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यदि कोई बीमार होता है तो इन नंबरों पर फोन करके गाड़ी को बुलाया जाता है। जिले में एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी जीवीके कंपनी को दी गई है। इसके तहत 108 की 29 और 102 की 40 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। तीन दिन से डीजल न मिलने के कारण एंबुलेंस सेवा का संचालन प्रभावित हो गया था, लेकिन बुधवार को पूरी तरह से यह सेवा ठप कर दी गई।
विज्ञापन

सेवा के ठप होने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन एंबुलेंसों के जरिए प्रतिदिन 500 से ज्यादा रोगियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जिंदगी बचाई जाती है। एक तरफ सेवा ठप हो गई है, वहीं विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी पूरी तरह से सेवा ठप होने को महज एक दिन बीता है। इसमें बढ़ोतरी की गई तो रोगियों की समय पर इलाज न होने से मौत भी हो सकती है। जीवीके कंपनी के प्रभारी अनूप पांडेय का कहना है कि जिन पेट्रोल पंपों से डीजल लिया जाता था, वे सीज कर दिए गए हैं। इसलिए डीजल नहीं मिल पा रहा है। डीजल न मिलने के कारण एंबुलेंस सेवा ठप कर दी गई है। डीजल की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास है कि जल्द यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे रोगी
राही ब्लॉक क्षेत्र के मछेछर गांव की रहने वाली संगीता को तेज बुखार था। हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस में फोन मिलाया गया। फोन तो उठा। बात कराई गई, लेकिन यह कहते हुए टाल दिया गया कि एंबुलेंस अभी खाली नहीं है। यही हाल डीह क्षेत्र के रोखा गांव के सुंदरलाल का था, जो पेट दर्द से बीमार था। उसे भी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। यही हाल अन्य रोगियों का था, जो परेशान थे। साथ ही 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ न मिलने पर गुस्सा था।


डीजल की कमी के चलते एंबुलेंस सेवा के ठप होने की जानकारी मिली है। कंपनी को ही डीजल की व्यवस्था करके एंबुलेंस सेवा चलाने की जिम्मेदारी है। कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द एंबुलेंस सेवा शुरू कराई जाएगी। रोगियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed