{"_id":"5978e4384f1c1bac438b464e","slug":"121501094968-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन से लौट रहे शिक्षामित्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन से लौट रहे शिक्षामित्र की सड़क हादसे में मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र की हादसे में मौत
डलमऊ (रायबरेली)। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर बाइक से लौट रहे शिक्षा मित्र की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास उस समय हुआ, जब दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। दूसरी बाइक में सवार दपंती और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकवापुर मजरे चकमलिक भीटी गांव निवासी शिक्षामित्र रमेश पाल (40) रायबरेली आंदोलन में शामिल होकर बाइक से घर जा रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। इसमें शिक्षामित्र के अलावा दूसरी बाइक में सवार शैलेंद्र यादव, उसकी पत्नी शोभा यादव और आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां रमेश पाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल शैलेंद्र यादव, उसकी पत्नी शोभा यादव व आठ वर्षीय पुत्री तनु यादव को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।