{"_id":"594d66a14f1c1b52518b4839","slug":"121498244769-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, भाई घायल
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं छह महीने की मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
भदोखर थाना क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी सुमन देवी (24) पत्नी धर्मेश कुमार एक माह पहले अपने मायके ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सादे की बाजार मजरे अरखा गांव आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से अपने छोटे भाई अजीत (22) पुत्र संतलाल के साथ अपने ससुराल जा रही थी। उसके साथ उसकी छह माह की बेटी साक्षी भी थी। बाबूगंज के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी पुत्री बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने घायल अजीत को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ सुरखाब खान ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।