फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1200 eligible people will get housing in the city

Raebareli News: शहर में 1200 पात्रों को मिलेगा आवास

Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
1200 eligible people will get housing in the city
रायबरेली। नगर पालिका और नगर निकायों में छतविहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत मिलेगी। आवास का लाभ देने के लिए शहरी क्षेत्र में 1200 लोगों को पात्र घोषित किया गया है। आवेदन के बाद जांच की जा रही है। डूडा के स्तर से जल्द ही और पात्रों को आवास के लिए चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच करके आवास देने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा पर शहरी क्षेत्र के पात्र लोग आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शहरी क्षेत्र के 12610 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन


आवेदन आने के बाद 2700 लोगों की सूची को नगर निकायों में भेजकर पात्रता की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1200 पात्रों को चयनित किया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर पात्रों को आवास देने का काम शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदनों में सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्रों के फॉर्मों को ही जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed