फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 hours passed in exorcism, woman is serious

Raebareli News: झाड़फूंक में बीत गए 12 घंटे, महिला गंभीर

Sun, 07 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
12 hours passed in exorcism, woman is serious
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्प दंश के बाद भर्ती महिला।
रायबरेली। एक ओर जहां जिले में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। हरचंदपुर के सेमरा गांव में सर्पदंश के बाद महिला को 12 घंटे बाद जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया। सीएचसी से रेफर होने के बाद पहले मरीज को घर ले गए, फिर रातभर झाड़फूंक के चक्कर में फंसे रहे। हालत बिगड़ने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी किशन कुमारी (30) पत्नी चुन्नू को शुक्रवार रात 11.30 बजे सर्प ने दाहिने पैर में डस लिया। रात 12 बजे महिला को हरचंदपुर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग महिला को 16 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल न ले जाकर घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


रात में गढ़ी गांव में महिला को दवा पिलाने व झाड़फूंक के लिए ले गए। रात ढाई बजे वापस घर आने के बाद भी हालत न सुधरने पर महिला को शनिवार सुबह नौ बजे फिर गढ़ी गांव में झाड़फूंक के लिए ले गए। इसके बाद भी हालत न सुधरी तो महिला को गंभीर हालत में शनिवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार नहीं है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि महिला को शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे सर्प ने डसा था, लेकिन मरीज को शनिवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है।



झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें : डॉ. गौरव
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि सर्पदंश के बाद तुरंत मरीजों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाएं। झाड़फूंक के चक्कर में न पडे़ं, क्योंकि देर होने पर मरीज को बचा पाना मुश्किल हो जाता है। बिना देरी किए मरीज को अस्पताल पहुंचाकर तत्काल इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed