{"_id":"5c5c7d97bdec2208d27b15ff","slug":"11549565335-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की निगरानी में होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की निगरानी में होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में चार केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। जिनमें 1284 विद्यार्थी एग्जाम देंगे। यूपी बोर्ड की तरह मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वायस रिकॉर्डर लगवाए जाएंगे, जबकि दो सचल दलों का गठन किया गया है।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर के राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कालेज, महराजगंज के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज सलोन और मदरसा मदीनतुल उलूम लिलबनात नसीराबाद शामिल हैं।
इन सभी केंद्रों में 11 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में 1284 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में दो सचल दस्ते गठित किए गए हैं। संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराई जानी है, जिसके लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रेकार्डर लगने हैं। परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाए जाने के साथ ही सह केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात होंगे। कक्ष निरीक्षकों का डाटा तैयार कराया जा रहा है।
बैठक में बनी रणनीति, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने गुरुवार को सभी मदरसों के प्रधानाचार्यों के साथ ही परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई, जिसमें परीक्षा की रणनीति तय की गई।
खासतौर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का डाटा तैयार करने के लिए मदरसों से जानकारी मांगी गई। बैठक के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने वैदिक कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और वायस रेकार्डर की हकीकत परखी। परीक्षा की तैयारियों का जायजा भी लिया।