{"_id":"5b980b67867a557fe4468f48","slug":"11536691047-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो अपराधी, दो असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो अपराधी, दो असलहा बरामद
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो असलहे भी मिले। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि एसओ जीडी शुक्ला, एसआई रोहित उपाध्याय ने टीम के साथ बेहटा पुल के पास चेकिंग लगाए थे।
इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम निवासी अनुराग पांडेय और हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां करन निवासी दुर्गेश कुमार यादव के रूप में हुई है। अनुराग पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला समेत तीन और आरोपी दुर्गेश के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।