{"_id":"5b313c3d4f1c1b684d8b86c7","slug":"11529953341-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को कुएं में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इलाकाई लोग बुजुर्ग की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस का दावा है कि मृतक सांस की बीमारी से तंग होकर कुएं में कूदकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मेजरगंज मजरे कनौली गांव निवासी राम आसरे उर्फ मॉडल (75) पान की दुकान करता था। उसके घर से कुछ दूरी पर ही एक कुआं है।
इसी कुएं में सुबह राम आसरे का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) अवधेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवारीजनों से पूछताछ की।
मृतक के भतीजे नंदकिशोर ने बताया कि सब कुछ ठीक था। पता नहीं कैसे राम आसरे कुएं में गिर गए। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक कई साल से सांस की बीमारी से परेशान था। इलाज कराने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इससे तंग होकर उसने खुदकुशी कर ली है।