फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मनमानी से बाज नहीं आ रही बिलिंग एजेंसियां

मनमानी से बाज नहीं आ रही बिलिंग एजेंसियां

Wed, 14 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मनमानी से बाज नहीं आ रही बिलिंग एजेंसियां
मनमानी से बाज नहीं आ रहीं बिलिंग एजेंसियां
विज्ञापन


रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन में बिलिंग एजेंसियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता चाहकर भी बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं।

बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। सबसे खराब हालत विद्युत वितरण खंड द्वितीय और तृतीय की है। कर्मचारी घर बैठकर ही बिल निकाल रहे हैं। वहीं विभागीय अभियंता कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में घर-घर जाकर बिजली बिल निकालने की कवायद पर पानी फिरता दिख रहा है। राजस्व बढ़ाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने जिस एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है। उसके कर्मचारी अपने जेबें भरने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मुराईबाग कस्बा निवासी रामअचल ने बताया कि उन्होंने जनवरी में बिजली का बिल जमा किया।

मार्च का बिल 30 हजार भेज दिया गया। इसी तरह ऊंचाहार के दौलतपुर गांव निवासी शिवशंकर ने बताया कि उनके यहां तीन किलोवाट कामर्शियल कनेक्शन है।

फरवरी में 32 हजार रुपये बिजली का बिल जमा किया था। मार्च में 40 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। ऐसे ही कई उपभोक्ता जो बिजली का बिल सुधरवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। विभागीय कर्मचारी भी बिल ठीक करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को कई-कई दिन तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

....
मनमानी की पुष्टि होने पर होगी कार्रवाई
मीटर रीडरों की मनमानी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी कई रीडरों को हटाया जा चुका है। यदि उपभोक्ताओं के बिल में त्रुटि है तो वह डिवीजनों में एक्सईएन से शिकायत करके बिल को शुद्ध करा सकते हैं। किसी उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
पंकज श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed