फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एनटीपीसी हादसे की जांच

एनटीपीसी हादसे की जांच

Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी हादसे की जांच
एनटीपीसी हादसे की जांच, मानवाधिकार आयोग ने मजदूरों के दर्ज किए बयान
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए हादसे की जांच करने आई मानवाधिकार आयोग की टीम ने दूसरे दिन बुधवार को परियोजना के आसपास के गांवों की खाक छानी। हादसे में घायल हुए मजदूरों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और हादसे के बारे में गहन पूछताछ की। खासतौर से यह जानने की कोशिश की कि घटना के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। कितनी मदद कब और कैसे मिली। यह टीम अभी यहां रुक कर जांच कर रही है।
गौरतलब है कि 01 नवंबर को एनटीपीसी में हुए दर्दनाक हादसे की जांच के लिए राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग की दो टीमें परियोजना में डेरा डाले हुए हैं। टीमों ने मंगलवार को हादसे वाली यूनिट की छानबीन की थी। अधिकारियों से हादसे का शिकार हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था व किए गए सहयोग के बारे में पूछताछ की थी। दूसरे दिन बुधवार को टीम ने परियोजना कैंपस से बाहर निकलकर आसपास के गांवों का दौरा किया। इसके बाद हादसे में घायल हुए मजदूरों से मुलाकात की। टीम सबसे पहले हादसे में घायल बहेरवा गांव के मो. यूसुफ से मिली और उनसे हादसे की जानकारी ली। इसके बाद टीम खिरोधरपुर गांव के घायल रूपचंद व अरविंद, बसुवई गांव के अनिल कुमार, तरैया मजरे रोहनिया गांव के हंसराज, सरेनी क्षेत्र के राजेश कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने घायलों से हादसे के वक्त सुरक्षा के इंतजाम, घटना के बाद एनटीपीसी ने इलाज की व्यवस्था और परियोजना और सरकार से मिली अनुग्रह राशि से संतुष्ट है कि नहीं आदि बिंदुओं पर पूछताछ की। टीम ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद हस्ताक्षर भी कराए। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम घायलों से मिली है और उनसे हादसे की बाबत जानकारी ली है। आयोग की टीम अभी जांच के लिए यहीं रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में भावुक हो गए मजदूर, छलके आंसू
हादसे के एक महीना बाद जब मानवाधिकार आयोग की टीम घायलों का हालचाल लेने पहुंची तो मजदूर भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। घायल अरविंद ने टीम को बताया कि एनटीपीसी के अधिकारियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। खतरे का संकेत होने के बाद भी यूनिट बंद नहीं की गई। रूपचंद ने बताया कि काम करते समय अचानक भूकंप की तरह झटका लगा, सामने राख का गुबार था, ऊपर से आग बरस रही थी, भगवान ने किसी तरह बचा लिया। राजेश ने बताया कि हादसे के वक्त वह वायरिंग कर रहा था, अचानक धमाका हुआ और अफरातफरी मच गई। बसुवई के अनिल कुमार ने हादसे का ठीकरा परियोजना अधिकारियों पर फोड़ा। वह घायलों को मिलने वाली मदद से संतुष्ट नहीं दिखा। उसका कहना है कि मदद और मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed