फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

Thu, 05 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही
डेंगू की चपेट में आया बुजुर्ग
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बसे डिडौली गांव का एक बुजुर्ग डेंगू की चपेट में आ गया, जिसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम की फटकार के बाद सीएमओ ने रैपिड रिस्पांस टीम को गांव भेजा। टीम ने डेंगू पीड़ित के घर पहुंचकर साफ-सफाई की। इस दौरान उसके घर के कूलर में डेंगू के लार्वा पाए गए। टीम ने दवा का छिड़काव भी कराया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सूचना दी गई थी। पर टीम नहीं पहुंची। डीएम ने फटकार लगाई तो अफसर हरकत में आए। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक के अफसरों की ओर से फॉगिंग नहीं कराई गई।

डिडौली गांव निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति डेंगू का शिकार हो गया। जिला अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस पर परिवारीजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने इस बारे में डीएम संजय कुमार खत्री को जानकारी दी। इस पर डीएम ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह को फटकार लगाई। इस पर सीएमओ ने आनन-फानन रैपिड रिस्पांस टीम को गांव भेजा। सीएमओ ने बताया कि जांच में डेंगू पीड़ित के घर में लगे कूलर में एंटी लार्वा मिले हैं। कूलर का पानी खाली कराकर केरोसिन लगाया गया है और दवा का छिड़काव करा दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही गई है। गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed