फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उफान पर गंगा, 97.400 मीटर पहुंचा जलस्तर

उफान पर गंगा, 97.400 मीटर पहुंचा जलस्तर

Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
उफान पर गंगा, 97.400 मीटर पहुंचा जलस्तर
उफान पर गंगा, हर घंटे दो सेंमी. बढ़ रहा पानी
विज्ञापन

रायबरेली। पतित पावनी गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। चेतावनी बिंदु के सापेक्ष जलस्तर 97.400 मीटर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़ दिए जाने के चलते हर घंटे दो सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है। हाल ये है कि गंगा घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। सैकड़ों बीघे फसलें जलमग्न हो गई हैं।
गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। शुक्रवार को अचानक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई। इससे तहसील क्षेत्र के अंबहा, बबुरा जमालनगर मोहद्दीनपुर, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, पूरे गौतम, पूरे डंगरी आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों के किसानों की ओर से कटरी क्षेत्र में बोई गई धान, तिल आदि की सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों में हड़कंप है। किसान दिनेश यादव, संतराम प्रजापति, बलराम यादव का कहना है कि अचानक नदी का पानी बढ़ गया है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। पानी कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। डलमऊ स्थित गंगा घाटों की सीढ़ियों के ऊपर तक पानी पहुंच गया है। इससे तहसील प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर बाढ़ के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों पर बैरिकेटिंग के साथ नाविकों की व्यवस्था कर दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़ देना जलस्तर बढ़ोतरी की वजह बताया जा रहा है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed