{"_id":"59ada34e4f1c1b04278b52c5","slug":"11504551758-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की चपेट में आया मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की चपेट में आया मासूम
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की चपेट में आया मासूम
रायबरेली। शहर का रहने वाला एक और मासूम स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। अब स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों की संख्या जिले में 18 पहुंच गई है। जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को रोगी के घर भेजा। स्वास्थ्य टीम ने रोगी के परिवारीजनों की दवा दी। साथ ही मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया। बछरावां कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले सात साल के बच्चे को कई दिन से बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि लखनऊ में उसका इलाज कराया गया था, जहां पर उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डीजी हेल्थ लखनऊ के यहां से इसकी सूचना सोमवार को सीएमओ के पास पहुंची। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. ऋषि बागची, सुरेंद्रलाल की टीम रोगी के घर पहुंची। टीम ने रोगी के अन्य परिवारीजनों को दवाएं दी। साथ ही मोहल्ले में दवा का छिड़काव करके नागरिकों को स्वाइन फ्लू से बचने के तौर तरीके बताए।
जिले में यह 18वां स्वाइन फ्लू का रोगी है। अगस्त से अब तक इतने लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इसमें डलमऊ तहसील क्षेत्र के रहने वाली एक महिला की मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि बच्चे के स्वाइन फ्लू होेने की जानकारी मिली है। उसके परिवारीजनों को दवाएं दी गई हैं। अब तक जिले में जितने भी लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हुए हैं, वे रायबरेली जिले के रहने वाले तो हैं, लेकिन वह लखनऊ में रहते थे। वहीं पर वे स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।