{"_id":"59554f824f1c1be4488b46b2","slug":"11498763138-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
खीरों (रायबरेली)। लालगंज उप जिलाधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खीरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में तैनात डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और अभिलेखों, दवा के स्टॉक और वितरण का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूसी वर्मा ने सीएचसी में दवाओं की कमी के साथ ही तैनाती के बाद से ही महिला डॉक्टर मुक्ता भारती के लगातार अनुपस्थिति रहने के संबंध में एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। कहा कि दवाओं की कमी और महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों और शासन को सूचना भेज कर कार्रवाई की जाएगी।