{"_id":"5b5223d94f1c1b48748b5ffd","slug":"111532109785-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ कक्ष के बाहर तकनीकी सहायकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ कक्ष के बाहर तकनीकी सहायकों का प्रदर्शन
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मनरेगा में संविदा पर काम करने वाले तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित सीडीओ कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर जल्द मांगों को पूरा कराने की मांग उठाई। इस दौरान तकनीकी सहायकों ने कहा कि उन्हें निर्धारित दैनिक हाजिरी प्रक्रिया से दूर रखा जाए, क्योंकि उनका सारा काम गांवों में ही रहता है। दैनिक हाजिरी के लिए सुबह समय से ब्लॉकों में पहुंचना होगा, जिससे गांवों में मनरेगा का काम प्रभावित होगा।
मनरेगा के तकनीकी सहायक संघ के महामंत्री कपिलदेव त्रिपाठी, शंकर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सुबह सात-आठ बजे घर से निकलकर गांवों में पहुंचकर मनरेगा के कार्यों का निर्वहन किया जाता है। मनरेगा के साथ ही प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी केंद्र आदि कार्योें में तकनीकी सहयोग देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक में सुबह हाजिरी के लिए पहुंचने पर गांवों में तकनीकी काम करने में देरी हो जाएगी। समय से काम नहीं हो पाएगा, इसलिए मनरेगा के संविदा कर्मियों को इससे बाहर रखा जाए। इस मौके पर तकनीकी सहायक बब्बन सिंह, रामबचन सिंह, राकेश जायसवाल, मो. सईद, रामराज, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र गुप्ता, राधेश्याम सोनी, पारुल शुक्ला, राजेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।