फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रधानाध्यापक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

प्रधानाध्यापक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
शिक्षक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन


तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले में मोहनगंज थाने से महज 200 मीटर दूरी पर मंगलवार रात पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

दंपती पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए। महिला का गला भी रेता गया। बेटे व बहू से अनबन के बाद दंपती किराए का घर लेकर रहते थे।

वारदात की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

इसके बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया। अमेठी के एसपी ने एसओ को डबल मर्डर के जल्द खुलासे के आदेश दिए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षक के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

मोहनगंज के पूरे सूर्यबख्श मजरे जमुरवां निवासी व जामों ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल अजबगढ़ के प्रधानाध्यापक हरिप्रताप वर्मा अपनी पत्नी सावित्री के साथ मोहनगंज कस्बे में वसीम के मकान में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्कूल न पहुंचने पर फोन करके पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन जानकारी नहीं हो पाई। उधर, देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों को सूचना देने के साथ पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची। रोशनदान से देखा झांका तो दोनों के शव पड़े दिखे।

थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए डबल मर्डर की किसी को खबर नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि शवों को देखकर लगता है कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई। सावित्री की गला रेतकर हत्या की गई, जबकि शिक्षक हरि प्रताप के सिर पर कई वार किए गए थे।


दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही एसपी अमेठी केके गहलोत, एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने काफी देर तक घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वारदात की वजह संपत्ति का विवाद है।

उधर, मृतक शिक्षक के दामाद मनोज वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने मोहनगंज पुलिस को तत्काल दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का आदेश दिया है।

सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed