{"_id":"5a5e44f84f1c1b8b268b4c10","slug":"111516127480-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरा लदा ट्रक से बरामद हुआ 15 लाख का गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरा लदा ट्रक से बरामद हुआ 15 लाख का गांजा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरा लदे ट्रक से 15 लाख का गांजा बरामद
सिंहपुर (रायबरेली)। नारकोटिक्स टीम ने अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक खीरा लदे ट्रक से 15 लाख का गांजा बरामद किया है। यह ट्रक बंगाल से रायबरेली की ओर आ रहा था।
सोमवार को नारकोटिक्स टीम व शिवरतनगंज पुलिस ने सेमरौता के पास खीरे से लदे ट्रक को पकड़ा। तलाशी में ट्रक में पांच बोरों में भरा दो क्विंटल बरामद हुआ। इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
नारकोटिक्स टीम के प्रभारी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रक को पकड़ा गया। यह ट्रक बंगाल से गांजा लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था।
आरोपियों के पास से तलाशी में 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रायबरेली के महराजगंज निवासी शिवप्रताप सिंह, पूरे हनुमंत सिंह निवासी राजेंद्र, व डोमपुर निवासी प्रेमपाल के रूप में हुई है। वहीं मैनपुरी के कोरइल निवासी राहुल, अशोकपुर, पुष्पेंद्र को भी पकड़ा गया है।